Wednesday, 7 March 2018

6000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Lenovo S5, इस दिन होगा लॉन्च | Lenovo S5 | Gadget Review | Tech News



मोबाइल बाजार में मौजूदा समय में तीन तरह का मुकाबला चल रहा है। पहला डुअल-ट्रिपल कैमरा, दूसरा बेजलेस डिस्प्ले और तीसरा दमदार बैटरी। लेनोवो ने इनमें से दमदार बैटरी को अपनाया है। खबर है कि लेनोवो 20 मार्च को Lenovo S5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जिसमें 6000 एमएएच की दमदार बैटरी होगी।
इस बारे में Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसे लेकर GizmoChina का कहना है कि यह पोस्ट लेनोवो एस5 से ही किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी के साथ बेजललेस स्लिम बॉडी होगी। इस फोन के बारे में फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि पिछले महीने Lenovo K520 के बारे में खबरें आई थीं जिसमें कहा गया था कि इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी होगी। इस फोन के लॉन्चिंग के बारे में कोई खबर नहीं है।

Tuesday, 9 January 2018

बहुत सस्ते हो रहे है ये popular Smartphones | Motorola | Xiaomi |Asus | Samsung | Honor | Sony | Amazon | Flipkart


दोस्तों जैसा की हम सब जानते है की मौजूदा समय में Indian Morket ,smartphone निर्माता कंपनियों की पहली पसंद बन गया है ऐसे में सभी कम्पनी अपने अच्छे से अच्छे फ़ोन लांच करके ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हैं ,
इसी कड़ी में बहुत सी कंपनियों ने अपने smartphones के दाम कम करने सुरु कर दिए है |
नए साल की शुरुआत में कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन की कीमतों में भारी कटौती की है। इसी के साथ कुछ स्मार्टफोन्स ऐसे भी हैं, जिन्हें 2017 के अंत में प्राइज कट मिला था। जानते हैं ऐसे ही कुछ फोन्स के बारे में जिनकी कीमतों में काफी कमी आई हैं।

Asus Zenfone  की कीमतों में हुई कटौती :-

हम आपको बता दें की smartphone निर्माता कम्पनी Asus ने अपने कई smartphones की कीमतों में कटौती करी है ,
 इन जेनफोन सीरीज में जेनफोन 3 के दोनों वेरिएंट, जेनफोन मैक्स, जेनफोन 3 मैक्स के दोनों वेरिएंट और जेनफोन गो के दोनों वेरिएंट शामिल हैं। कंपनी ने करीब 3000 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है।

मोटोरोला ने Moto C plus की कीमत घटाई :-

जैसा की हम सब जानते है की फ़ोन निर्माता कम्पनी Motorola भी  लगातार भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा है इसी क्रम में उसने भी अपने popular smartphones की कीमतों में कटौती करना सुरु कर दिया है |मोटोरोला का पॉपुलर स्मार्टफोन मोटो C प्लस अब सस्ता हो गया है। इस फोन की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन पिछले साल जून में 6999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत 5999 रुपये रह गई है। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर 5500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अतिरिक्त एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कंपनी 5 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है। 

Huawei  Honor View 10 की भी कीमतें घटी :-
हॉनर व्यू 10 हुआवे का पहला आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस आधारित स्मार्टफोन है। चीन में इसकी कीमत लगभग 38,000 रुपये है। लेकिन कंपनी ने भारत में इस फोन को 29,999 रुपये की एक्सक्लूसिव कीमत पर उपलब्ध कराया है। लॉन्च ऑफर्स के अंतर्गत इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 8 से 10 जनवरी के बीच खरीदने पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा|

सोनी ने घटाई एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा की कीमत:


एक्सपीरिया एक्सए1 को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसे अब 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा को 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह अब 27,990 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों ही फोन्स को देशभर के सभी सोनी और बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
 
सैमसंग गैलक्सी S8+ को मिली 5000 की कटौती: 
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy S8+ के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की है। इससे पहले इसकी कीमत को 4,000 रुपये कम किया गया था। इस फोन को अब 65,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इस फोन को 74,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

Monday, 8 January 2018

सेंसेक्स की 34352 पर रिकॉर्ड क्लोजिंग,और  निफ्टी भी  10600 के पार बंद| Share market|Sensex| Nifty | NSE | BSE| latest business news| Business news

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। 
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198 अंक की बढ़त के साथ 34352 के 
स्तर पर और निफ्टी 64 अंक की बढ़त के साथ 10623 के स्तर 
पर कारोबार कर बंद हुआ है। यह सेंसेक्स-निफ्टी की रिकॉर्ड 
क्लोजिंग है। वहीं, नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 
1.02 फीसद और स्मॉलकैप में 1.45 फीसद की तेजी देखने को 
मिली है।
फार्मा शेयर्स में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो पीएसयू को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर बंद हुआ है। बैंक (0.29 फीसद), ऑटो (0.38 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.45 फीसद), एफएमसीजी (0.77 फीसद), आईटी (1.23 फीसद), मेटल (0.87 फीसद), फार्मा (1.41 फीसद) और रियल्टी (0.94 फीसद) की तेजी के साथ बंद हुए हैं।
कोल इंडिया टॉप गेनर
निफ्टी में शुमार दिग्गज शेयर्स की बात करें तो 37 हरे निशान में और 13 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी कोल इंडिया, ल्यूपिन, इंफोसिस, सनफार्मा और इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट भारती एयरटेल, ओएनजीसी, एचसीएलटेक, टाटा स्टील और एशियन पेंट के शेयर्स में हुई है।
करीब दिन के 2.15 बजे
भारतीय शेयर बाजार में बढ़त जारी है। करीब दिन के 2.15 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 34327 के स्तर पर और निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 10608 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशन्ल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.92 फीसद और स्मॉलकैप में 1.32 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा शेयर्स में देखने को मिल रही है।
करीब 11.30 बजे
शेयर बाजार में तेजी जारी है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34153 के स्तर और निफ्टी ने 10622 का ऑल टाईम स्तर छुआ है। करीब 11.30 बजे सेंसेक्स 211 अंक चढ़कर 34365 का स्तर और निफ्टी 60 अंक चढ़कर 10619 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में तीन चौथाई और स्मॉलकैप में 1.37 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स ने भी उच्चतम स्तर छुआ है। सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा और रियल्टी शेयर्स में देखने को मिल रही है।
करीब 9.30 बजे
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत देखने को मिल रही है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 184 अंक चढ़कर 34337 के स्तर पर और निफ्टी 54 अंक बढ़कर 10613 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.73 फीसद और स्मॉलकैप में 0.99 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।
वैश्विक बाजार में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त के चलते तमाम एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.89 फीसद की बढ़त के साथ 23714 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.35 फीसद की बढ़त के साथ 3403 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.02 फीसद की बढ़त के साथ 30821 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.66 फीसद की बढ़त के साथ 2514 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सत्र अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.88 फीसद की बढ़त के साथ 25295 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.70 फीसद की बढ़त 
के साथ 2743 के स्तर पर नैस्डैक 0.83 फीसद की बढ़त के 
साथ 7136 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
रियल्टी शेयर्स में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी शेयर्स में देखने को मिल रही है। बैंक (0.43 फीसद), ऑटो (0.37 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.48 फीसद), एफएमसीजी (0.33 फीसद), आईटी (0.61 फीसद), मेटल (0.88 फीसद) और फार्मा (1.23 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।
येस बैंक टॉप गेनर
निफ्टी में शुमार दिग्गज शेयर्स की बात करें तो 43 हरे निशान में और 7 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी येस बैंक, सनफार्मा, गेल, ल्यूपिन और इंफोसिस के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट भारती एयरटेल, एशियनपेंट, एचसीएलटेक, वेदांता लिमिटेड और अल्ट्रा सीमेंट के शेयर्स में है।
भारतीय रुपया हुआ मजबूत
सोमवार को भारतीय रुपये में मजबूती देखने को मिल रही है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 63.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भारतीय रुपये का पिछला बंद स्तर 63.37 का रहा था।

Sunday, 7 January 2018

ATM से पैसे निकालने के लिए नहीं होगी कार्ड और पिन की जरूरत, जानिए| ATM | Money Transaction | Money Transfer | PIN Number

फिनटेक क्षेत्र की स्टार्टअप नियरबाय टेक्नॉलजीज ने येस बैंक के साथ एक करार किया है। इस करार का उद्देश्य आधार आधारित ऐसी एटीएम सर्विस उपलब्ध करावाना है जिसमें पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड या पिन की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक रिटेलरों के पास आसानी से पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल सकेंगे।

कैसे काम करेगी ये खास सेवा :- 

अब ये तो अच्छी बात है की अब एटीएम से पैसे निकलते वक़्त हमे पिन कोड की जरूरत नही पड़ेगी पर अब सवाल ये है की ये सेवा काम कैसे करेगी उसका जवाब है -स्मार्टफोन पर पे-नियरबाय मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल से रिटेलर ग्राहकों के लिए आधार एटीएम-आधार बैंक शाखा के रूप में काम कर पाएंगे और ग्राहकों को नकदी निकासी और जमा की सुविधा दे सकेंगे। येस बैंक और नियरबाय ने इस सेवा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर काम किया है।

अब बस आधार नंबर से ही सारे काम हो जायेंगे :-

 पे-नियरबाय आधार एटीएम येस बैंक और बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट के जरिए उपलब्ध होगा, जिसके नेटवर्क में 40,000 टच पॉइंट होंगे। अपने आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के इस्तेमाल से कस्टमर इन स्थानों से पैसों की निकासी और अन्य लेन-देन कर सकेंगे। नियरबाय ने आधार सेवाओं के बारे में जागरूकता और इसको लोकप्रिय बनाने के लिए रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया से साथ एक करार किया है।
नियरबाय टेक्नोलॉजी के संस्थापक आनंद कुमार बजाज ने बताया, “इस सेवा के साथ हमारा उद्देश्य भुगतान के लिए सुविधा प्रदान करना है।” येस बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी रितेश पई ने बताया, “इस गठजोड़ के जरिए हम कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करना चाहते हैं।”
तो दोस्तों अभी के लिए सिर्फ इतना ही मिलते हैं अब अपनी अगली पोस्ट के और आप अधिक जानकारी के लिए हमारे YOUTUBE चैनल Vnation111 पे visit कर सकते हैं सुक्रिया 

Sunday, 17 December 2017

Whats new in the Payment feature of Whatsapp | Whatsapp | payment | feature |
|hello everyone this is Viraag and welcome to my blog "technical Duniya ".
Guys today i gonna tell you about the new payment feature of the Whatsapp and gonna give an overview on this update so lets get started .
so finally guys whatsapp is going to launch its payment feature and it will allow us to do online transaction and also allows many new feature so lets take a look on these features .
so guys whats is firstly going to launch its payment feature in India,
According to the Factordaily website , 
Whatsapp has made a collaboration with the three top most banks of India named- ICICI Bank ,STATE BANK OF INDIA , HDFC bank.

Digital-Payments-759x420
and now is on the last testing stage of the payment feature and it seems like that Whatsapp will launch this update in the Starting December . So this will be interesting how will be this update.
WhatsApp-payment-lead
Guys if the whatsapp is really going to launch this feature then this is really seems to be interesting and i hope this will be helpful for us .
And now whatsapp had launched its online location sharing feature ,In which you can share your live location by using this feature .
because guys there are many times 

whatsapp_upi_india_1499761167196when we are out of home and there is no chance to return home at time then our family or relatives start worrying about us and in this case you can send them your live location to them.
so this is seems to be helpful for us and this is a good step by the Whatsapp.